✅ करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में:

• अमेरिकी क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी सेल्सफोर्स ने एसबीआई की जिस पूर्व चेयरपर्सन को अपनी भारतीय इकाई सेल्सफोर्स इंडिया का चेयरमैन और सीईओ नियुक्त किया है- अरुंधती भट्टाचार्य

• रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय वायुसेना के लिए जितने स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान खरीदने की मंजूरी दे दी है-83

• लोकसभा में पारित विमान (संशोधन) विधेयक, 2020 के संदर्भ में जितने नियामक संस्थानों को वैधानिक निकायों में परिवर्तित किया जायेगा-3

• वह राज्य सरकार जिसने हाल ही में एससी/एसटी कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण को हटा दिया है- उत्तराखंड सरकार

• वह बैंक जिसने हाल ही में कोरोना वायरस महामारी से निपटने हेतु विकासशील सदस्य देशों के लिये 6.5 अरब डॉलर का पैकेज देने की घोषणा की- एशियाई विकास बैंक

• जिस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश द्वारा हाल ही में ‘मुख्यमंत्री एडवोकेट वेलफेयर स्कीम’ शुरु की गई है- दिल्ली

• सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दक्षिणी राज्यों के मामलों की सुनवाई के लिए जिस स्थान पर एक पीठ का गठन किया गया है- चेन्नई

• वह टीम जिसने इंडियन सुपर लीग 2019-20 का खिताब जीता है- एटीके

• आंध्र प्रदेश सरकार ने जिसे हाल ही में राज्य के पर्यटन विकास निगम का चेयरमैन नियुक्त किया है- अश्विनी लोहानी

• भारत के जिस संस्थान ने हाल ही में शीघ्र रक्तस्राव रोकने के लिए स्टार्च आधारित एक हेमोस्टैट पदार्थ विकसित करने में सफलता प्राप्त की है- नैनो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान

• इराक के राष्ट्रपति बरहम सालेह ने हाल ही में जिसे प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया है- अदनान जुरफी

• हाल ही में जिस देश ने प्रतिस्पर्धा-विरोधी व्यवहार के लिए एप्पल पर 1.1 बिलियन यूरो का जुर्माना लगाया है- फ्रांस

• जिसे युगांडा में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया- ए. अजय कुमार

• पूर्व राज्यसभा सदस्य और दिग्गज पत्रकार का यह नाम है जिनका 17 मार्च 2020 को निधन हो गया- पाटिल पुटप्पा

• इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा 17 मार्च 2020 को जारी जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस भारत में जिस स्टेज पर पहुंच चुका है- स्टेज-2

• भारत में बने जिस हल्के लड़ाकू विमान ने फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेंस हेतु पहली सफल उड़ान भरी- तेजस

• NASSCOM फाउंडेशन ने जिस कंपनी के साथ मिलकर भारत में ‘इनोवेट फॉर एक्सेसिबल इंडिया’ नामक अभियान लॉन्च किया है- माइक्रोसॉफ्ट इंडिया

• हाल ही में जिस राज्य ने अंग दान तथा प्रत्यारोपण में तमिलनाडु और तेलंगाना को पीछे छोड़ दिया है- महाराष्ट्र

• रेटिंग एजेंसी मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने हाल ही में 2020 के लिये भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर जितने फीसदी कर दिया है-5.3 फीसदी

• लोकसभा ने हाल ही में गर्भपात (Abortion) की अधिकतम सीमा 20 सप्ताह से बढ़ाकर जितने सप्ताह करने की अनुमति देने वाले विधेयक को पारित कर दिया-24 सप्ताह